फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman dead body found in room five months after marriage in Ghazipur father alleges

'मेरी बेटी को दहेज के लिए मार डाला': पिता ने लगाए आरोप, शादी के पांच महीने बाद विवाहिता की मिली लाश; रपट दर्ज

Sun, 02 Nov 2025 11:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 11:55 AM IST
सार

Ghazipur News: कमरे में फंदे से लटकती विवाहिता की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर कासिमाबाद कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Married woman dead body found in room five months after marriage in Ghazipur father alleges
प्रियंका यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव में बीती रात विवाहिता प्रियंका यादव (20) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गंगौली गांव निवासी प्रमोद यादव पुत्र बहादुर यादव के घर शनिवार की रात भोजन के बाद सभी लोग सोने चले गए थे। रात करीब बारह बजे घर के अंदर पाइप में लगे पंखे से प्रियंका यादव (20) पत्नी प्रमोद का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। 
विज्ञापन


मृतका के पति प्रमोद यादव ने बताया कि शनिवार को उसकी चचेरी बहन घर आई थी, जिस कारण वह अपनी पत्नी के साथ नहीं था। दोनों बहनें अलग कमरे में सोई थीं। वहीं, मृतका के पिता कृपाल यादव निवासी रौरा चंवर थाना रसड़ा, (बलिया) ने बताया कि रात करीब दो बजे सूचना मिली कि उनकी बेटी प्रियंका फंदे से लटकी हुई है और उसकी सांसें चल रही हैं। जब वे मौके पर पहुंचे तो घर के सभी लोग फरार थे। बेटी का शव एक चौकी पर पड़ी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महीने पहले हुई थी शादी

राम कृपाल यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी एक जून 2025 को धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही पति प्रमोद यादव और बड़ा भाई संतोष यादव दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करता था। एक दिन पूर्व भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 

बेटी मायके लौटने निकली थी, लेकिन पति उसे बीच रास्ते से घर वापस ले आया। मृतका के पिता की आरोप लगाया है कि प्रियंका का गला दबा कर हत्या की गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व अन्य पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed