फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   marketing

क्रय केंद्रों के चयन के लिए मांगा प्रस्ताव

Fri, 05 Feb 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
marketing
गाजीपुर। आगामी गेहूं खरीद की तैयारी शुरु हो गई है। अपर जिलाधिकारी को जिला खरीद अधिकारी नामित करते हुए विभिन्न एजेंसियों से क्रय केंद्रों के चयन के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। वहीं, जिले में 202677 एमटी धान की खरीद की गई। गेहूं की खरीद के लिए शासन की ओर से 1975 रुपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। फसल की उत्पादकता के संबंध में कृषि विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, जिले में इस वर्ष धान की बंपर खरीद की गई है। दो लाख मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित करते हुए विभिन्न संस्थाओं के 136 क्रय केंद्रों खोले गए। पंद्रह अक्तूबर से 28 फरवरी तक खरीद की अवधि निर्धारित की गई है। बृहस्पतिवार तक 205677.194 एमटी की खरीद 33972 किसानों से की जा चुकी है। यह लक्ष्य के सापेक्ष 102.84 प्रतिशत है। कोरोना के के कारण गेहूं की खरीद कम हुई थी। उस दौरान शासन की ओर से 71 हजार 500 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 57 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस समय 31.52 प्रतिशत यानी 22533.382 एमटी की खरीद हुई थी। यह खरीद 3992 किसानों से की गई थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि क्रय केंद्रों के चयन के लिए संस्थाओं से शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed