{"_id":"6488bbcdeaad3b9772062764","slug":"mark-the-land-for-plantation-in-two-days-ghazipur-news-c-20-1-250989-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दो दिनों में पौधरोपण के लिए चिह्नाकन करें भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दो दिनों में पौधरोपण के लिए चिह्नाकन करें भूमि
विज्ञापन
गाजीपुर। राइफल क्लब में मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें जनपद में होने वाले वृहद पौधरोपण के लिए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अगले दो दिनों के अंदर लक्ष्य के सापेक्ष भूमि चिह्नाकन करते हुए सूची के अनुसार गड्ढ़ों काे खोदना 20 जून तक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि एक से सात जुलाई तक जनपद में वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल में कराए जाने वाले पौधरोपण को मानक के अनुरूप रखें। शहरी क्षेत्रों में नंदन वन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम वन एवं मियावाकी पद्धति के अनुसार पौधरोपण कराया जाए तथा विद्यालयों में फलदार पौधों तथा मियांवाकी पद्धति के अनुसार पौधरोपण करना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी द्वारा गंगा नदी के इनलेट व आउटलेट की वाटर क्वालिटी, डीओ, बीओडी एवं सीओडी की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।