फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Many trains canceled, some routes changed

कई ट्रेनें निरस्त, कुछ के रूट बदले गए

Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Many trains canceled, some routes changed
गाजीपुर। औड़िहार-बलिया रेल खंड का दोहरीकरण किया जा रहा है। इसके चलते कई गाड़ियों के रूट में परिवर्तन किया गया है तो कुछ को निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फेफना से करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते 05445-05446 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी 26 मार्च से तीन अप्रैल तक निरस्त रहेगी। 05170 वाराणसी सिटी-बलिया अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी 30 मार्च से तीन अप्रैल तक निरस्त रहेगी। 05159 बलिया-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी 31 मार्च से तीन अप्रैल तक निरस्त रहेगी। 05135 छपरा-औड़िहार अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी तीन अप्रैल को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोलकाता से 27 मार्च को प्रस्थान करने वाली 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस बलिया तक ही आएगी और 28 मार्च को 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस बलिया से चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनस से 30 मार्च को प्रस्थान करने वाली 04056 आनंद विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी तक ही आएगी। बलिया से 31 मार्च को प्रस्थान करने वाली 04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से ही संचालित की जाएगी। नई दिल्ली से 25 से 30 मार्च एवं दो अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी। लखनऊ जंक्शन से 25 मार्च से एक अप्रैल के बीच प्रस्थान करने वाली 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनस से 25, 27 मार्च एवं एक अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 14016 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि छपरा से 26 मार्च से दो अप्रैल तक प्रस्थान करने वाली 05135 छपरा-औड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार, छपरा से 26 मार्च को प्रस्थान करने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार, दिल्ली से 27 मार्च को प्रस्थान करने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना, बरौनी से 28 एवं 31 मार्च को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार तथा छपरा से 30 मार्च को प्रस्थान करने वाली 09066 छपरा-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि आनंद विहार टर्मिनस से 29 एवं 31 मार्च को प्रस्थान करने वाली 14008 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना, गोदिया से 29 मार्च एवं दो अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 15232 गोदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना, डिब्रूगढ से 29, 30 एवं 31 मार्च को प्रस्थान करने वाली 20503 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार, डिब्रूगढ से एक अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 20505 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार, आनंद विहार टर्मिनस से 30 मार्च को प्रस्थान करने वाली 14018 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी। बताया कि पुणे से 30 मार्च को प्रस्थान करने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना, दरभंगा से एक अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार, छपरा से तीन अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed