{"_id":"577809f44f1c1bd42c79ba85","slug":"many-schools-hang-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई स्कूलों में लटकता रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई स्कूलों में लटकता रहा ताला
अमर उजाला ब्रयूराो,
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
सत्र के पहले दिन छावनी लाइन स्थित प्राथमिक विद्यालय गंगा बिसुनपुर में कुछ इस तरह पढ़ाई करते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षिक सत्र शुरू होने के दूसरे चरण में शनिवार को विद्यालय खुलने के पहले दिन कई परिषदीय विद्यालयों में ताला लटकता मिला, जबकि कई विद्यालयों में गिनती के बच्चे ही उपस्थित मिले। प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा ने शनिवार की सुबह कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय सरैया खास में छह बच्चे मिले। प्राथमिक विद्यालय गंगा विशुनपुर में चार बच्चे उपस्थित मिले। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पांच छात्राएं मिलीं। प्रभारी बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को सख्त चेतावनी देते हुए बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन में दो बच्चे एवं प्राथमिक विद्यालय सकलेनाबाद में एक बच्चा उपस्थित था। कुछ इसी तरह की स्थिति कुछ अन्य विद्यालयों की भी रही।
सुहवल संवाददाता के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिक्खीचौरा में एक भी छात्र उपस्थित नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय बवाड़ा पर ताला लटकता मिला, प्राथमिक विद्यालय कालूपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालूपुर भी बंद रहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेदिनीपुर पर भी ताला लटकता रहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ताडीघाट, प्राथमिक विद्यालय ताडीघाट प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय अड़रिया, प्राथमिक विद्यालय साईंतबांध, रेवतीपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय पूर्वी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय उत्तरी, प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी द्वितीय भी बंद रहा। खंड शिक्षा अधिकारी रेवतीपुर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय का न खुलना काफी गंभीर मामला है। मरदह संवाददाता के अनुसार बीआरसी स्थित प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय कंसहरी, पड़िता पर एक भी बच्चा नहीं उपस्थित था। राजकीय बालिका विद्यालय पर भी एक भी छात्र उपस्थित नहीं था। प्राथमिक विद्यालय नरवर में तीन छात्र उपस्थित थे।