गाजीपुर: वीएसटी टीम प्रभारी को जान से मारने की धमकी, सपा प्रत्याशी के गनर समेत कई लोगों पर मुकदमा
जमानिया विधानसभा क्षेत्र में प्रदीप कुमार वैश्य को वीएसटी टीम प्रभारी बनाया गया है। सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह के समर्थन में बुद्ध बिहार कालोनी के एक मैरिज हाल में सभा आयोजित थी। वीएसटी टीम प्रभारी वहां वीडियोग्राफी कराने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम के साथ अभद्रता की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर में दिलदारनगर क्षेत्र के एक मैरेज हॉल में जमानिया विधानसभा के सपा प्रत्याशी के पक्ष में शनिवार को आयोजित सभा की वीडियोग्राफी कर रहे वीएसटी टीम प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार करने, कैमरा व मोबाइल छीनकर फोटो डिलीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
रविवार को टीम प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने प्रत्याशी के गनर समेत कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि डीएम और एसपी द्वारा वीएसटी टीम गठित की है। चुनाव आयोग द्वारा मानक के अनुरूप प्रत्याशियों द्वारा की जा रही नुक्कड़ सभा व प्रचार की देखरेख के लिए वीडियोग्राफी का निर्देश है।
जमानिया विधानसभा क्षेत्र में प्रदीप कुमार वैश्य को वीएसटी टीम प्रभारी बनाया गया है। जमानिया विधानसभा के सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह के समर्थन में शनिवार को दिलदारनगर के बुद्ध बिहार कालोनी के एक मैरिज हाल में सभा आयोजित थी। वीएसटी टीम प्रभारी वहां वीडियोग्राफी कराने लगे।
आरोप है कि सपा के प्रत्याशी गनर राजेश कुमार यादव और कुछ अज्ञात लोगों ने टीम के साथ अभद्रता की। कैमरा और मोबाइल छीनकर वीडियो और फोटो डिलीट कर दिया। उनको जबरदस्ती वाहन में बैठाकर जान से मारने धमकी देते हुए भेज दिया।
रविवार को वीएसटी टीम प्रभारी की तहरीर पर गनर राजेश कुमार यादव और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गनर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी जा रही है।