फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   many lakh robbery locked house of spice businessman in ghazipur police collect CCTV footage

Ghazipur News: मसाला व्यवसायी के बंद मकान से चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल उड़ाया, पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज

Mon, 11 Mar 2024 01:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 01:10 PM IST
सार

Ghazipur News: सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि देर शाम विनोद गुप्ता की शादी की 25वीं सालगिरह थी। उसकी पार्टी अदिलाबाद स्थित एक मैरिज हॉल में थी, जिसमें पूरा परिवार घर पर ताला बंद करके गया था। घर को खाली पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
many lakh robbery locked house of spice businessman in ghazipur police collect CCTV footage
मामले की जानकारी लेते एसपी ओमवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित मसाला के थोक व्यवसाई विनोद गुप्ता के घर को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने लाखों रुपये नगदी, लाखों के जेवर और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि देर शाम विनोद गुप्ता की शादी की 25वीं सालगिरह थी। उसकी पार्टी अदिलाबाद स्थित एक मैरिज हॉल में थी, जिसमें पूरा परिवार घर पर ताला बंद करके गया था। घर को खाली पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पुलिस टीम लगी हुई है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही हैए जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed