फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Many candidates of major parties are fond of weapons

असलहों के शौकीन हैं प्रमुख दलों के कई उम्मीदवार

Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Many candidates of major parties are fond of weapons
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के नामांकन के तीसेर दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों संग पंद्रह उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान उम्मीदवारों की तरफ से दाखिल शपथपत्र के अनुसार प्रमुख दलों के कई उम्मीदवार असलहों के शौकीन हैं।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद की भाजपा प्रत्याशी अलका राय के पास 70110 रुपये नगद है। एक खाते में 744664, दूसरे में 18768, तीसरे में 82298, चौथे खाते में 6219 रुपये जमा है। उनके पास टाटा सूमो के साथ ही टाटा सफारी, छह सौ ग्राम सोने का आभूषण, चांदी के बर्तन एवं आभूषण एक हजार ग्राम है। अलका के पास राइफल और पिस्टल भी है। जमानिया से सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह के पास एक लाख नगद तथा उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपये नगद है। उनके एक खाते में 5918100, दूसरे में 95779, तीसरे में 270494, चौथे खाते में 2354775 तथा उनकी पत्नी के खाते में 13900 रुपये जमा है। सपा प्रत्याशी के पास चार ग्राम सोना जबकि पत्नी के पास बीस ग्राम सोना है। इनके पास एक राइफल, रिवाल्वर तथा 12 बोर की एक बंदूक है जबकि वाहन नहीं है।
विज्ञापन

जंगीपुर के बसपा उम्मीदवार डा. मुकेश सिंह के पास दो लाख रुपये नगद तथा उनकी पत्नी के पास एक लाख नगद है। उनके एक खाते में पांच हजार, दूसरे में 276, तीसरे में 247219, चौथा खाता पिता के साथ संयुक्त है जिसमें 40393 जमा है। इनके पास एमजी ग्लोस्टर, मर्सिडीज बेंज, 250 ग्राम सोना, एक किग्रा चांदी तथा पत्नी के पास पांच सौ ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी है। जंगीपुर के सपा प्रत्याशी डा. विरेंद्र यादव के पास 75 हजार नगद तथा पत्नी के पास 25 हजार है। उनके एक खाते में 2551874.05, दूसरे 1500.97, तीसरे में 2603.20, चौथे में 183736.38 तथा पत्नी के एक खाते में 142930.74, दूसरे 30259 तथा तीसरे में 2374.47 रुपये जमा है। सपा उम्मीदवार के पास फारच्यूनर, ट्रैक्टर, इनोवा तथा पत्नी के पास टोयोटा इटियास है। डा. विरेंद्र के पास सौ ग्राम सोना, एक राइफल, एक गन, रिवाल्वर तथा पत्नी के पास तीन सौ ग्राम सोना एवं एक रिवाल्वर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed