{"_id":"62c874ddb01bbc3729226a03","slug":"manrega-lokpal-reaches-for-insepection-ghazipur-news-vns6630040156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की शिकायत पर पहुंचीं मनरेगा लोकपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की शिकायत पर पहुंचीं मनरेगा लोकपाल
विज्ञापन
दुबिहां। बाराचवर ब्लाक के भरौली कला गांव में मनरेगा लोकपाल गीता राय ने शुक्रवार को पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय और प्राथमिक विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मनरेगा लोकपाल गीता राय ने बताया कि विद्यालय में ग्रामीणों के विरोध पर टाइल्स लगाने का कार्य ठीक ढंग से चल रहा है, लेकिन पंचायत भवन में बने बीम क्रेक हो गए हैं। सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य नाम मात्र का हुआ है। मालूम हो कि सामुदायिक शौचालय के आधे अधूरे बने भवन की शिकायत वीरेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी ने जांच का आदेश दिया, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आज भी शौचालय की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में पुन: वीरेंद्र कुमार राय ने जिलाधिकारी को रिमाइंडर दिया। जिस पर एडी पीआरओ ने जांच किया, लेकिन लीपापोती कर छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला पंचायत भवन में मानक के विपरीत कार्य और सामुदायिक शौचालय की अनियमितता को लेकर लोकपाल मनरेगा के यहां शिकायत की थी। जिस पर आज जांच करने गीता राय पहुंची थी। जांच टीम में बीडीओ बाराचवर सहित अन्य कर्मचारी भी थे।