{"_id":"66294fa09314d3f3f909d175","slug":"manoj-sinha-said-we-protect-religion-like-krishna-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बोले, हमें कृष्ण के समान करनी होगी धर्म की रक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बोले, हमें कृष्ण के समान करनी होगी धर्म की रक्षा
Thu, 25 Apr 2024 12:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 12:00 AM IST
सार
Ghazipur News: कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने आध्यात्म और विज्ञान दोनों को स्थान दिया है। जहां एक ओर शंकराचार्य, कपिल, वेद और वेदांत दर्शन है वही दूसरी तरफ कौटिल्य, भास्कराचार्य, पाणिनी, शुशुर्त जैसे वैज्ञानिक मनीषी भी हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आज हमारा देश बड़े परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है। सनातन धर्म सामाजिक समरसता को मजबूत करती है। समस्त मानवता के लिए सनातन धर्म से ही आशा की किरण दिखती है। हमें कृष्ण के समान धर्म की रक्षा करनी होगी।
हमें सनातन को जातियों में टूटने से बचाना है। वह उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट वयेपुर देवकली में सनातन धर्म की प्रासंगिकता पर आयोजित गोष्ठी में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सनातन संस्कृति पर आघात करने का प्रयास किया गया। सनातन धर्म शाश्वत है। बाहरी और अंदर की शक्तियों ने भी हमें बांटने की कोशिश की। सनातन संस्कृति को समाप्त करने की साजिश की। लंबे कालखंड के बावजूद संस्कृति अटल रही। इसकी ज्योति हमेशा जलती रही है।
500 साल बाद अयोध्या में मंदिर बनाना ऐतिहासिक है। हमें विकास का कमल खिलाते चलना है। शिक्षा के क्षेत्र में काम करना है।