फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maniya won the title by defeating Jaburna

Ghazipur News: मनिया ने जबुरना को हराकर जीता खिताब

Tue, 18 Feb 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Maniya won the title by defeating Jaburna
तहसील क्षेत्र के मनिया गांव में मनिया फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मेजबान मनिया और जबुरना के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मनिया के खिलाड़ी शाहनवाज खान सोनू ने पहले हाफ में बेहतरीन गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में जबुरना की टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंगनाथ सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर खेल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने खेल भावना का जो परिचय दिया है, वह काबिलेतारीफ है। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच शाहनवाज खान सोनू और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अरबाज खान को दिया गया। लाइनमैन मंटू और वसीम, रेफरी सत्येंद्र और कमेंट्रेटर धनजी उपाध्याय रहे। इस मौके पर अतहर खान, सद्दाम खान, सरफराज खान, वजीर खान, औरंगजेब, अशफाक, सैयद अली, शमशेर अली खान, फिरोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed