{"_id":"6751ef564a84170c56092924","slug":"manihari-jakhania-faddopur-road-will-be-built-with-rs-3143-crore-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-124581-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 31.43 करोड़ से बनेगी मनिहारी- जखनिया- फद्दोपुर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 31.43 करोड़ से बनेगी मनिहारी- जखनिया- फद्दोपुर सड़क
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के महत्वपूर्ण तहसील जखनिया को जोड़ने वाली मनिहारी- जखनिया- फद्दोपुर मार्ग का 31.43 करोड़ से निर्माण होगा। करीब दस वर्षों से जर्जर इस मार्ग के गड्ढों को ईंट व गिट्टी डालकर काम चलाया जा रहा था। सड़क बनने से करीब एक दर्जन गांव के 50 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
मनिहारी-जखनिया- फद्दोपुर मार्ग से जखनिया तहसील होते हुए मऊ और आजमगढ़ के लिए लोगों आवागमन करते हैं। यहीं नहीं भुड़कुड़ा, रामबन, जखनिया गोविंद, अलीपुर मदरा, प्रद्दूमपुर रामराय, नसरतपुर धीरजी, रामचीनपुर, कनुआन, मनिहारी सहित अन्य गांव के लोगों का तहसील तक आवागमन है। इस मार्ग के खराब होने से इन गांव के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग के निर्माण को लेकर विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा था। लोगों आवागमन में हो रही दिक्कत को देखते हुए शासन ने जहां निर्माण के लिए चार दिसंबर को हरी झंडी दे दी, वहीं 31.43 करोड़ में 1099.94 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। अब विभाग इसके निर्माण के लिए जहां कवायद कर चुका है, वहीं टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया को भी अंतिम रूप देने में जुटा है, जिससे इन गांवों के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को समाप्त किया जा सके।
मनिहारी- जखनिया- फद्दोपुर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। धनराशि भी जारी कर दी गई है। 12 दिसंबर को टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। इसको लेकर कार्रवाई कर ली गई है। - बीएल गौतम, एक्सईएन पीडब्लूडी
विज्ञापन
दाे लेन के 14 किमी मार्ग का होगा कायाकल्प
मनिहारी- जखनिया- फद्दोपुर मार्ग की दूरी करीब 14 किमी है। दो लेन के इस मार्ग के निर्माण से बड़े वाहनों को आजमगढ़ और मऊ जाने के लिए 10 से 20 किमी घूमकर नहीं जाना होगा। यहीं नहीं अब लोगों को आजमगढ़ जाने के लिए दुल्लहपुर तो मऊ जाने के लिए बिरनो की तरफ नहीं आना पड़ेगा। वाहन आसानी से इस मार्ग से होते हुए निकल जाएंगे।