{"_id":"627e5bf44d04460c8a540ff9","slug":"mango-plucking-boy-was-beaten-up-jammed-ghazipur-news-vns6532763189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम तोड़ रहे बालक को पीटा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम तोड़ रहे बालक को पीटा, लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र बरुइन गांव स्थित दिलदारनगर रजवाहा के पास बगीचे में बृहस्पतिवार की शाम आम तोड़ने के विवाद में गांव के एक व्यक्ति ने एक बालक की पिटाई कर दिया। इससे आक्रोशित बनबासी बस्ती के लोगों ने देर शाम एनएच 24 जाम कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस समझाने पर करीब साढ़े तीन घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। आवागमन सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बनवासी बस्ती निवासी विनोद बनवासी का पुत्र मोनू (6) एक आम के बगीचे से आम तोड़ रहा था। इस दौरान गांव के एक व्यक्ति आम तोड़ रहे बालक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल होने की सूचना मिलते ही बनवासी बस्ती के लोग आक्रोशित होकर देर रात नौ बजे एनएन 24 को जाम कर दिए और आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घायल बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इधर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। तब- तक रात 11. 30 बजे सुहवल, नगसर और दिलदारनगर थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही बस्ती के लोगों को समझा बुझाकर देर रात करीब 11. 45 बजे जाम समाप्त कराई। स्टेशन चौकी प्रभारी तरुण पांडेय ने बताया कि बिना तहरीर दिये आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बनवासी बस्ती के लोगों ने एनएच जाम कर दिया था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जाम समाप्त करा दिया गया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।