फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Man who shouted Pakistan Zindabad arrested

Ghazipur News: पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाला गिरफ्तार

Thu, 08 May 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Man who shouted Pakistan Zindabad arrested
भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति है। इसी बीच स्थानीय कस्बा स्थित अंडा विक्रेता का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। वायरल वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिख रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि दिलदारनगर के कस्बा वार्ड नंबर 7 ब्रिगेडियर निवासी हजरत अली (24) अपने घर के पास अंडे की दुकान चलाता है। इसका 22 सेकंड का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार की रात से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहा है। इसे कुछ लोगों ने एक्स पर पोस्ट करते हुए गाजीपुर पुलिस को टैग कर दिया है। पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर एक विवादित वीडियो के वायरल होने की सूचना मिली। पुलिस ने दोपहर 12 बजे उसके दुकान पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed