फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Man commits suicide by jumping in front of train

Ghazipur News: ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान

Sun, 01 Oct 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Man commits suicide by jumping in front of train
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के अमारी गांव स्थित संत बुला पीजी कॉलेज के सामने रेलवे ट्रैक पर लखनऊ से वाराणसी जा रही कृषक एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे करीब 50 वर्ष का एक व्यक्ति सफेद पजामा और कुर्ता पहने और एक प्लास्टिक का थैला लेकर पेड़ के नीचे बैठा था। कृषक एक्सप्रेस के आते ही वह ट्रैक पर कूद गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने शव की जांच की। उसके पास मिले थैले से एक रुद्राक्ष, एक कलाई पर बांधने वाला धागा, एक बोतल का पानी और कई चाबियां मिलीं। हादसे के बाद जखनिया में वाराणसी से मऊ जा रही प्रयागराज मऊ डेमू ट्रेन पांच मिनट तक खड़ी रही। मौके पर जीआरपी पुलिस शिनाख्त में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed