फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man's body was found in the pit

गड़ढे में मिला युवक का शव

Mon, 19 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in the pit
युवक का शव मिलने के बाद जानकारी लेते एसपी राम किशोर।

विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मनुआपुर गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे गड़ढे में युवक का शव मिलने से चारों तरफ सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

 मनुआपुर गांव के लोगों ने सड़क किनारे पानी में एक युवक का शव देखा। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक राम किशोर भी पहुंच गए और लोगों से पूछताछ की। शव मिलने की सूचना पर बीकापुर गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। युवक की पहचान बीकापुर गांव निवासी रामचंद्र प्रजापति का पुत्र धनंजय प्रजापति 32 साल के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई अंशु प्रजापति ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उसका भाई 17 सितंबर से घर से गायब था। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

इस संबंध  में सीओ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही पता चलेगा कि युवक की  मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed