फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Malvika, a Class X student, became Principal for a day

कक्षा दस की छात्रा मालविका एक दिन के लिए बनी प्रधानाचार्य

Sat, 20 Feb 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Malvika, a Class X student, became Principal for a day
नगर के रौजा स्थित रामदूत इंटरनेशनल स्कूल में एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी मालविका को पुष्पगुच? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर के रौजा मिश्रवलिया स्थित रामदूत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दस की छात्रा मालविका यादव को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानाचार्य ने अनुशासन भंग करने वाले छात्र-छात्राओं को नोटिस जारी करने के साथ भविष्य में गलती न करने की चेतावनी दी। महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें समाज में सशक्त करने को लेकर शासन की ओर नारी शक्ति मिशन का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सरकार के निर्देश पर कुछ माह पूर्व सभी थानों पर छात्राओं को एक दिन का प्रभार सौंपा गया था। विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को एक दिन का प्रभार सौंपकर उन्हें उत्साहित किया गया। इसी क्रम में रामदूत इंटरनेशनल स्कूल में नारी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण पर विस्तृत चर्चा करने के बाद प्रार्थना आयोजित हुई। इसके बाद कक्षा 10 की मालविका यादव को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। इस दौरान उन्होंने कक्षा भ्रमण, प्रार्थना सभा का संबोधन एवं अनुशासन तोड़ने वालों को लिखित नोटिस भेजने के साथ भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रबंधक सुरेंद्र यादव, चेयरमैन रामसूरत सिंह यादव, प्रधानाचार्य उमेश कुमार उपाध्याय एवं सुमन उपाध्याय सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। (फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed