खानपुर। पर्यावरण संरक्षण और नदी की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सिधौना स्थित सिद्धनाथ धाम परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पर्यावरण की रक्षा तथा गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों को 200 से अधिक पौधे वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जन अभियान बनाना होगा। पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में रामानंदन मठ के महंत देवानंद, शिवाजी मिश्र, अनिमेष मिश्र, करुणाशंकर मिश्र, अखिलेश मिश्र, पंकज मिश्र, विशाल, कृष्णा, सूरज, नंदलाल सिंह, रोहित मिश्र, रूपक, सुनील मिश्र, अमन यादव, संजय सिंह, कमल, श्रवण मिश्र और लवकुश सिंह आदि मौजूद रहे।