{"_id":"6866d0307d505fc2960e4604","slug":"make-arrangements-on-kanwar-yatra-routes-dm-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-135314-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा मार्गों पर दुरुस्त कराएं व्यवस्था : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा मार्गों पर दुरुस्त कराएं व्यवस्था : डीएम
विज्ञापन
मुहर्रम और सावन महीने के मद्देनजर कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मुहर्रम, कांवड़ यात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई।
डीएम अविनाश कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि कावड़ यात्रा से पहले सड़कों पर नियमानुसार आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कांवड़यात्रा वाले रास्तों की मरम्मत कराएं।
जर्जर विद्युत तार को हटवाएं। रूट डायवर्जन और पार्किंग का प्लान तैयार करें। रास्ते पर फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम एवं पेयजल की व्यवस्था कराएं। सीएमओ से कहा कि कावड़ यात्रा वाले मार्ग पर एंबुलेंस उपलब्ध रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात के समय चिकित्सक निवास करें। शहरी क्षेत्रों में घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिग रूम, शौचालय तथा लाईट की व्यवस्था दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन
कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर अस्त्र, शस्त्र एवं शक्ति का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई और जल की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा परंपरागत मार्गाें से निकाली जाएगी। डीजे पर निर्धारित आवाज में केवल भक्ति गीत ही बजाये जाएंगें।
इस मौके पर एसपी डा. ईरज राजा, एडीएम दिनेश कुमार, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद, एसपीआरए अतुल सोनकर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।