फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   makar sankranti

मंकर संक्रांति: लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, दान-पुण्य किया

Wed, 15 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti
जमानिया के परशुराम जमदग्नि गंगा घाट पर मकर संक्रांति पर स्नान करते श्रद्वालू। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। भोर से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। स्नान के बाद पूजन-अर्चन कर लोगों ने ब्राह्मणों एवं गरीबों को दान किया। इसके बाद लोगों ने घरों में चूरा, लाई, दही के साथ ही शाम को खिचड़ी का स्वाद चखा।
विज्ञापन

मुर्हुत के अनुसार शहर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों के अधिकांश लोगों ने बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया। पौ फटते ही स्नान के लिए लोगों के पैर गंगा घाटों के लिए बढने लगे। कड़ाके की ठंड भी आस्था में बाधक नहीं बनी। इसकी परवाह किए बगैर लोग नगर के ददरीघाट, कलक्टर घाट, चीतनाथ घाट मंसूरी घाट, बड़ा महादेवा घाट, पत्थर घाट, पोस्ताघाट, गोलाघाट, स्टीमर घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में स्नानार्थी पहुंचे। आस्था की डुबकी लगाने के बाद लोगों में पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना किया। इसके बाद ब्राह्मणों और गरीबों में दान कर पुण्य के भागी बने। दिन में 12 बजे तक गंगा घाटों पर स्नान-ध्यान का क्रम चलता रहा। तमाम लोगों ने घर पर ही स्नान कर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद घर पर पहुंचकर लोगों ने लाई-चूड़ा और दही का सेवन किया। सुबह अधिकांश घरों में लोगों ने इसी का सेवन किया। शाम के सभी घरों में खिचड़ी बनाई गई। अधिकांश लोगों ने परिवार के साथ खिचड़ी खाने के साथ ही इसका वितरण पास-पड़ोस के लोगों में किया। मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी खाने की परंपरा है। आज के दिन बे-मन से बनाए जाने वाली खिचडी का स्वाद भी लाजवाब होता है। कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, सिधागरघाट, बहादुरगंज, नोनहरा, सेवराई, रेवतीपुर, सुहवल, दिलदारनगर, जमानिया, बारा, करंडा, सादात, भीमापार, बहरियाबाद, शादियाबाद, देवकली, नंदगंज, खानपुर, सैदपुर, औड़िहार, दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, जखनिया, मनिहारी, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, ताजपुर डेहमा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी मकर संक्रांति की धूम मची रही। लोगों ने गंगा घाटों के साथ ही घरों पर स्नान के बाद पूजन-अर्चन कर ब्राह्मणों और गरीबों में दान किया। इसके बाद दही-चूरा का स्वाद चखा। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed