फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Majdoor's body, sensation found on the world of wells

कुएं के जगत पर मिला मजूदर का शव, सनसनी

Wed, 16 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Majdoor's body, sensation found on the world of wells
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव स्थित कुएं के जगत पर बुधवार को मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के कान से खून बहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मृतक मदनचंद (35) धुस्का गांव का रहने वाला है। मृतक के भतीजा कंचन कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति उसे घर से बुला कर खेत में काम करने के लिए ले गया था। इसके बाद वह पूरी रात घर नहीं आए। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने कुएं के जगत पर शव देखा तो शोर मचाने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक की पहचान गांव के मदनचंद बनवासी के रूप में हुई। इधर घटना स्थल पर पहुंचे परिजन बिलखने लगे। प्रत्यक्षदिर्शियों के मुताबिक मृतक के कान से खून बहा हुआ था और शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान थे। इस दौरान ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और शव को पीएम के लिए ले जाने से रोकने लगे। जिस पर पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि मृतक मदनचंद ने गांव के एक युवक को कुछ पैसे उधार दिए थे, जिसको कई दिनों से मृतक वापस मांग रहा था। संभवत: इसी को लेकर विवाद हुआ है और उसकी हत्या कर दी गई है।मृतक मदनचद की मौत के बाद उसकी पत्नी मुंगा देवी सहित दो पुत्र और दो पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed