फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Main killer of BSF jawan's wife arrested

Ghazipur News: बीएसएफ जवान की पत्नी का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Dec 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Main killer of BSF jawan's wife arrested
तीन माह पहले कुर्था गांव में बीएसएफ जवान की पत्नी की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। दो अभियुक्त घटना के एक हफ्ते के अंदर पकड़ लिए गए थे। इसके साथ ही लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस, सीसीटीवी डीवीआर और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि ग्राम कुर्था में किरन प्रजापति की हत्या में शामिल उसी गांव का मुख्य आरोपी मनीष कुमार यादव उर्फ टिंकू के आदर्श बाजार कांशीराम आवास तिराहा के पास होने की सूचना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और सर्विलांस सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुनील तिवारी को मिली। जिस पर उसे घेर कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

मनीष यादव ने पुलिस को बताया कि वह 26 सितंबर को पिस्टल लूटने की नीयत से कुर्था गांव के ही अनीष यादव व विपुल यादव के साथ पवन प्रजापति के घर में घुसा था। वहां किरन प्रजापति ने देखकर विरोध किया तो उसकी रॉड व बांकी से मारकर हत्या कर दी और बक्से में रखी लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस व एक मोबाइल लूट लिया। चलते समय सीसीटीवी को देखा तो साक्ष्य छिपाने के लिए सीसीटीवी डीवीआर को भी उठा ले गए थे। पुलिस ने मनीष यादव उर्फ टिंकू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इससे पहले अनीष यादव निवासी हाथीखाना थाना कोतवाली, विपुल यादव निवासी फाक्सगंज थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed