{"_id":"62b209fa722cb8131643c0d9","slug":"main-accused-who-collected-youth-arrested-ghazipur-news-vns660074880","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को एकत्र करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को एकत्र करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर चार दिन पूर्व युवाओं को एकत्र करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस टीम ने सोमवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद मंगलवार को चालान कर दिया।
कोतवाली प्रभारी वंदना सिंह ने बताया कि अग्निपथ का विरोध कर रहे उपद्रवी युवाओं के धर-पकड़ एवं रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस क्षेत्र में रात को भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर के सूचना मिली कि बीते 17 जून को मोबाइल पर अग्निपथ के विरोध में लोगों को बीते 18 जून की सुबह करीब 10 बजे जमानिया रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन के लिए मोबाइल के स्टेटस पर लिखित संदेश लगाने वाले स्थानीय कस्बा के कानूनगो मोहल्ला निवासी मुख्य आरोपी फैज अहमद को घटना में प्रयोग करने वाले एक मोबाइल फोन के साथ जमानिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। आरोपी ने लोगों को एकत्र किया था, जिस कारण से पत्थराव जैसी घटना हुई। गिरफ्तार करने वाले टीम में स्टेशन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वंश बहादुर सिंह, कांस्टेबल वीर कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।