फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maharishi Vishwamitra Medical College gets 11 MD-MS seats

Ghazipur News: महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज को मिलीं एमडी-एमएस की 11 सीटें

Thu, 04 Dec 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Vishwamitra Medical College gets 11 MD-MS seats
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज को पांचवें वर्ष में आखिरकार एमडी-एमएस की 11 सीट मिल गई। तीन विद्याओं एनॉटमी, बाॅयोकेमेस्ट्री और कम्युनिटी मेडिसिन की पढ़ाई कर विशेषज्ञ तैयार होंगे। छात्र- छात्राओं का दाखिला भी जल्द शुरू होगा। इधर, कॉलेज प्रशासन ने एमडी- एमएस की पढ़ाई के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं की समुचित पढ़ाई को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि शासन की ओर से कॉलेज को 11 सीट उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत एनॉटमी विभाग में चार सीट, बॉयोकेमेस्ट्री विभाग में चार और कम्युनिटी मेडिसिन में तीन सीट मिली है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन काफी दिनों से प्रयास कर रहा था, अब जाकर सफलता मिल सकी है। मेडिकल कॉलेज में अब एमबीबीएस, पैरामेडिकल के साथ- साथ एमडी- एमएस के बच्चों की भी बढ़ाई शुरू हो जाएगी। वहीं नए वर्ष से नर्सिंग की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। नर्सिंग के लिए शासन की ओर से 60 सीट उपलब्ध कराई गई है, इसके भवन का कार्य भी तेजी से पूरा हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed