फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mahakumbh 2025 ghazipur police arrested accused for making indecent comments on Maha Kumbh

Mahakumbh 2025: महाकुंभ को लेकर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Tue, 21 Jan 2025 01:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 21 Jan 2025 01:12 PM IST
सार

महाकुंभ को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ये कार्रवाई वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर की है। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 ghazipur police arrested accused for making indecent comments on Maha Kumbh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर विवादित बयान देने और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का साक्षात्कार एक यूट्यूबर द्वारा 15 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लिया गया था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में कहा जा रहा है कि महाकुंभ पर वही व्यक्ति जाता है जो चोरी, बदमाशी, जुआड़ी... होता है। कुंभ की बात वही करता है जो गलत करने वाला होगा। विश्व कल्याण संविधान से होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए शहर कोतवाली में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कठऊत निवासी रामध्यान राम (55) के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पांडेय ने बताया कि अभियुक्त रामध्यान राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed