फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Magistrate to make arrangements for polling stations

मतदान केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त कराएं मजिस्ट्रेट

Tue, 15 Feb 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Magistrate to make arrangements for polling stations
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह ने स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक में कहा कि मतदान केंद्रों का निरीक्षण पूरा कर लें। जो भी कमियां मिली हो उसकी रिपोर्ट दें ताकि उसे दूर किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर बिजली, रास्ते, शौचालय, रैंप की व्यवस्था की जांच करें और संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों की व्यवस्था भी पहले से ही देख लें। इससे मतदान के समय कोई परेशानी न होगी। जनपद में 50 प्रतिशत बूथों पर इंटरनेट एवं सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका विवरण सूची जिला निर्वाचन कार्यालय से पहले से प्राप्त कर लें और इस दौरान अपने साथ बीएलओ को अनिवार्य रूप से रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए। अपने क्षेत्र के एफएसटी, एसएसटी और वीएसटी टीमों और प्रेक्षकों का सारा विवरण अपने साथ रखें। पोलिंग पार्टी रवानगी से लेकर मतदान की समाप्ति के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन व मतदान सामग्री को स्ट्रांग रूम में जमा कराने की जिम्मेदारी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की होती है। अपने कार्यों को चार भागों में बांटकर मतदान कराएं। आरओ, एआरओ के साथ समन्वय स्थापित करके काम करें ताकि कहीं दिक्कत न हो। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक श्रीप्रकाश गुप्ता ने विस्तार से जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के कार्य एवं जिम्मेदारियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed