फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Magic climbed up after hitting bike rider SSO, he died

Ghazipur News: बाइक सवार एसएसओ को टक्कर मारने के बाद चढ़ाई मैजिक, मौत

Sat, 02 Aug 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Magic climbed up after hitting bike rider SSO, he died
मृतक प्रमोद यादव।  - फोटो : संवाद
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रेवरिया निर्माणाधीन 124 डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने बाइक सवार विद्युत निगम के एसएसओ प्रमोद यादव (34) को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने मैजिक पीछे कर एसएसओ पर चढ़ा दी। एसएसओ के छोटे भाई विनोद यादव ने आरोप लगाया कि चालक ने जानबूझकर दो बार भाई के ऊपर मैजिक चढ़ाई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।दुल्लहपुर निवासी प्रमोद यादव दुल्लहपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर एसएसओ के पद पर तैनात थे। सुबह बाइक से वह जखनिया जा रहे थे। रेवरिया निर्माणाधीन 124 डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से एक तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक सहित गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने मैजिक को पीछे कर फिर एसएसओ पर चढ़ा दिया। इससे बाइक सहित एसएसओ मैजिक में फंस गए। उन्हें कुछ दूर तक घसीटने के बाद वह छह फीट गहरे गड्ढे के पास स्थित बिजली के खंभे के पास ले जाकर मैजिक छोड़कर भाग गया। इससे एसएसओ की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से मैजिक और बाइक को हटाया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ परिजन पहुंच गए। प्रमोद यादव का शव देखकर पिता राजेंद्र यादव और छोटे भाई विनोद यादव अचेत हो गए। पत्नी प्रियंका यादव, मां प्यारी देवी और पूरा परिवार की महिलाएं रोते-रोते बेहोश हा जा रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मैजिक और बाइक को थाने ले आई। छोटे भाई विनोद यादव ने अज्ञात चालक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया। कहा कि चालक ने जानबूझकर मैजिक दो बार भाई के ऊपर चढ़ाई, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रमोद पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि विनोद की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक को चिह्नित करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed