फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mafia Tribhuvan Singh appeared in ghazipur court in case of attack on Mukhtar Ansari

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी पर हमले के आरोपी माफिया त्रिभुवन सिंह की हुई पेशी, गवाह की नहीं हो सकी गवाही

Thu, 09 Jun 2022 04:29 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 04:29 PM IST
सार

गाजीपुर के उसरी चट्टी कांड (मुख्तार अंसारी पर हमला) के आरोपी त्रिभुवन सिंह की पेशी भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच हुई। एक अन्य आरोपी  जेल में बंद बृजेश सिंह की पेशी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
Mafia Tribhuvan Singh appeared in ghazipur court in case of attack on Mukhtar Ansari
भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच त्रिभुवन सिंह की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/एमपी एमएलए कोर्ट (गाजीपुर) रामसुध सिंह की अदालत में 21 वर्ष पुराने बहुचर्चित मुहम्मदाबाद कोतवाली के उसरी चट्टी हत्याकांड में गुरुवार को सुनवाई हुई। मिर्जापुर जेल में बंद त्रिभुवन सिंह की कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेशी हुई। तकनीकी कारणों से अभियोजन की तरफ से गवाह की गवाही नहीं हो सकी।

विज्ञापन


गवाहों ने गवाही दर्ज करने के लिए एवं अपने जान का खतरा होने के संबंध में अर्जी दी। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने बांदा जेल में निरुद्ध पिता की सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की मांग करते हुए अर्जी दी। जिस पर न्यायालय ने आदेश सुरक्षित करते हुए अगली तिथि 21 जून तय कर दी। जेल में बंद बृजेश सिंह की पेशी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मुख्तार अंसारी 15 जुलाई 2001 को अपने घर से मऊ जा रहे थे। उसरी चट्टी पर खड़े ट्रक में सवार बदमाशों ने मुख्तार के काफिले पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। मुख्तार के गनर ने बचाव में फायरिंग शुरू किया। गोलीबारी में मुख्तार का एक गनर मारा गया। वहीं एक हमलावर गोली लगने से घायल हुआ था। मामले में मुख्तार अंसारी ने बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को नामजद करते अन्य 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के बाद पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया, जिसमें से दो आरोपी की विचारण के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को अदालत में रमेश राम सहित तीन गवाह उपस्थित हुए। उन्होंने गवाही दर्ज करने एवं सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अर्जी दी।

वहीं मुख्तार अंसारी के पुत्र ने कहा कि जेल में निरुद्ध पिता मुख्तार अंसारी से जेल में स्थित पीसीओ और जेल के टेलीफोन से बात होती है। बातचीत के दौरान पिता ने बताया है कि जेल के बैरक में वहां के डीएम और एसपी सहित एसओजी  टीम के सदस्य हथियारों से लैस होकर आने की कोशिश की थी।

जेल प्रशासन ने हथियार ले जाने से रोका। बावजूद जबरदस्ती बैरक में घुस गए। पुत्र ने अर्जी में कहा कि खाने में जहर मिलाकर जान मारने का खतरा है। जेल में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के लिए आदेश पारित करने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed