फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mafia Mukhtar's brother-in-law and seven henchmen were sent out of the district

UP News: माफिया मुख्तार के साले समेत सात गुर्गे अलग-अलग जेलों में शिफ्ट, किसी को कानपुर तो किसी को इटावा भेजा

Fri, 01 Sep 2023 12:08 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 01 Sep 2023 12:08 PM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी के साले सहित सात गुर्गों को बीते एक हफ्ते में गाजीपुर जिला जेल से यूपी के अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया है। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Mafia Mukhtar's brother-in-law and seven henchmen were sent out of the district
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के साथ-साथ रिश्तेदारों और गुर्गों पर शासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। एक सप्ताह के अंदर मुख्तार के साले सहित सात शातिर अपराधियों और सजायाफ्ता को यूपी  के विभिन्न जनपदों के कारागार में भेजा गया है। ऐसे में किसी को कानपुर तो किसी को सोनभद्र और जिला कारागार इटावा के लिए रवाना किया गया है। अब भी गाजीपुर जिला कारागार के विभिन्न बैरकों में करीब छह की संख्या में माफिया के खास लोग बंद हैं।

विज्ञापन


शासन द्वारा बीते 21 अगस्त की देर शाम आए फरमान के बाद जेल प्रशासन ने दूसरे दिन 22 अगस्त की सुबह तक मुख्तार के पांच गुर्गों का जेल स्थानांतरण कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में खलबली मच गई है। मुख्तार के साले अनवर शहजाद को जिला कारागार से सोनभद्र जेल, अमित राय को कानपुर देहात जेल, जफर उर्फ चंदा को संतकबीर नगर जेल भेजा गया है। इसके अलावा सरफराज उर्फ मुन्नी बस्ती जेल, जाकिर हुसैन उर्फ विक्की को जिला कारागार से जलौन-उरई जेल स्थानांतरित किया गया।

विज्ञापन

मुख्तार का गुरु हरिहर और भीम सिंह इटावा जेल में शिफ्ट

कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें विभिन्न कारागार के लिए ले जाया गया। वहीं मुख्तार के गुरु हरिहर और गुर्गे भीम सिंह को भी अन्यत्र जनपदों के कारागार भेज दिया गया। दोनों सजायाफ्ता हैं। 80  के दशक में सैदपुर और करंडा सहित जिले के कई इलाकों में दहशत के पर्याय बने हुए थे। दोनों सरगना वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नपा के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता से मांगी 20 लाख की रंगदारी

कुख्यात अपराधी भीम सिंह को अवधेश राय हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जबकि सैदपुर कोतवाली के मुड़ियार गांव निवासी रमपत सिंह हत्याकांड में हरिहर सिंह को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बीते 28 अगस्त को शासन के निर्देश पर दोनों कैदियों को बीते 29 अगस्त को कड़ी सुरक्षा के बीच इटावा जिला कारागार ले जाया गया।

अभी भी मुख्तार के करीब पांच से छह खास गुर्गें जिला कारागार में बंद हैं। इस संबंध में डिप्टी जेलर रविंद्र यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। 22 अगस्त को पांच बंदियों का स्थानांतरण प्रदेश के विभिन्न कारागार में हुआ। बीते 29 अगस्त को सजायाफ्ता भीम सिंह और हरिहर सिंह का स्थानांतरण इटावा जेल में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed