फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mafia Mukhtar and MP Afzal Ansari trouble will increase ghazipur Court verdict in gangster case

UP News: माफिया मुख्तार और सांसद अफजाल अंसारी की बढ़ेगी मुसीबत! गैंगस्टर मामले में कोर्ट का फैसला कल

Fri, 14 Apr 2023 07:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Apr 2023 07:29 PM IST
सार

गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट शनिवार को सपा सांसद अफजाल अंसारी और उनके भाई मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर मामले में फैसला सुनाएगा। यह मामला 16 वर्ष पुराना है। 

विज्ञापन
Mafia Mukhtar and MP Afzal Ansari trouble will increase ghazipur Court verdict in gangster case
मुख्तार और अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी और उनके भाई माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर मामले में कोर्ट का फैसला कल यानी शनिवार को आएगा। 16 वर्ष पुराने इस मामले की सुनवाई के बाद फैसले के लिए अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ/एमपी-एमएलए कोर्ट ने 15 अप्रैल की तिथि तय की थी।

विज्ञापन


कोर्ट के फैसले से पहले जिले में चर्चाओं का बाजार गरम है।  मालूम हो कि 22 नवंबर 2007 को मुहम्मदाबाद पुलिस ने विभिन्न मामलों को शामिल करते हुए गैंग चार्ट में सांसद अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी को शामिल कर गिरोह बंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


प्रकरण में गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी जमानत पर हैं। बीते 23 सितंबर 2022 को सांसद अफजाल अंसारी एवं मुख्तार अंसारी के विरुद्ध आरोप न्यायालय में प्रथम दृष्टया तय किया गया था। अभियोजन की तरफ से 12 जनवरी को प्रथम गवाह रिटायर इंस्पेक्टर राम दरस यादव की गवाही पूरी होने के बाद 14 फरवरी को दूसरे गवाह सूर्य प्रकाश यादव का बयान दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: असद के एनकाउंटर पर शहीद गनर का परिवार खुश, पिता बोले- अतीक अंसारी का पूरी तरह से हो खात्मा

अभियोजन गवाही पूरी होने पर सफाई साक्ष्य के लिए 16 फरवरी की तिथि न्यायालय में नियत की गई थी, लेकिन सफाई साक्ष्य 21 फरवरी को अंसारी बंधुओं की ओर से प्रस्तुत की गई थी। इस मामले में बहस के लिए कई तिथियां डालने के बाद एक अप्रैल को सांसद अफजाल अंसारी की ओर से बहस पूरी हुई।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे के साथ लिव इन रिलेशन से रिश्तों में दूरी तक...समर सिंह से पुलिस ने पूछे ये 25 सवाल

इसके बाद दूसरे दिन गैंगस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी की ओर से बहस पूरी की गई। न्यायालय ने फैसला सुरक्षित कर लिया। साथ ही फैसला सुनाने की तिथि 15 अप्रैल नियत की। दूसरे गैंगस्टर के मामले में बीते 15 दिसंबर 2022 को मुख्तार अंसारी और भीम सिंह को इसी न्यायालय ने 10-10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed