फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Made girl students aware of their rights and safety measures

Ghazipur News: छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया

Mon, 03 Feb 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Made girl students aware of their rights and safety measures
स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंच एवं पावर एंजल के सशक्तीकरण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, गुड टच और बैड टच की पहचान, आत्म-सुरक्षा के उपाय एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक के रूप में डायट प्रवक्ता डॉ. साजिया रशीदी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सुरक्षा निश्चित करना है।
प्रशिक्षक एआरपी सदर रिंपू सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक बनाते हैं और उन्हें आत्मरक्षा के लिए तैयार करते हैं।
यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण कदम है। प्रतिभा सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों से अवगत कराया और उनके सवालों के उत्तर भी दिए। प्रशिक्षण में कुल 51 परिषदीय विद्यालयों के नोडल शिक्षकों ने भाग लिया। इसके समापन के अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों में किरण लता, विभा यादव, बिंदु गुप्ता, अर्चना सिंह, भूपेंद्र कुमार धर्मराज आदि उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed