फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   maang poora hone tak aandolan chalata rahega

मांग पूरा होने तक आंदोलन चलता रहेगा

Mon, 06 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
maang poora hone tak aandolan chalata rahega
कासिमाबाद। तहसील कार्यालय परिसर में उप निबंधक कार्यालय खुलवाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उप निबंधक कार्यालय परिसर के अंदर खुलवाने की संस्तुति नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। धरना सभा में अधिवक्ताओं ने कहा कि उप निबंधक कार्यालय तहसील परिसर में खुलवाने से आम जनता को सुरक्षा मिलेगी। तहसील के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के अधिकारी अधिवक्ताओं की मांग की लगातार अनसुनी कर रहे हैं। परिसर में भवन उपलब्ध होने के बाद भी उसे जर्जर बताकर तहसील परिसर से बाहर खुलवाने में अधिकारी ज्यादा रुचि ले रहे हैं। अधिवक्ताओं ने बताया कि इस नई तहसील में सभी कार्यालय और न्यायालय पुराने एवं जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं। जब अधिकारियों के न्यायालय और कार्यालय पुराने भवन में संचालित हो सकते हैं तो उपलब्ध इस भवन में उप निबंधक कार्यालय क्यों नहीं संचालित हो सकता है। कहा कि अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, संजय तिवारी, अजय कुमार चौबे, अखिलेश यादव, अर्चिता, कमलेश यादव, कन्हैया यादव, चंद्रभान यादव, सुब्बा चौहान, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, आलोक दूबे, नवीनचंद्र वर्मा, योगेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रविप्रकाश तिवारी एवं संचालन कमलेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed