{"_id":"678e973001452d8b910b2b97","slug":"maam-my-crop-was-destroyed-beaten-when-i-stopped-police-did-not-take-action-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-126969-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मैम...! मेरी फसल बर्बाद की, रोकने पर पीटा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मैम...! मेरी फसल बर्बाद की, रोकने पर पीटा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन
मैम...! पड़ोसी पंपिंग सेट चालू कर देता है। इससे मेरे खेत में पानी भर जाता है और फसल खराब हो जाती है। विरोध करने पर बीते दिनों विपक्षी ने मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तलवल की माला देवी ने कुछ इस अंदाज में डीएम से गुहार लगाई। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में कुल 30 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जिले की सातों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 180 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।
नगर के तिलक नगर कॉलोनी के सत्यम सिंह ने शिकायत की कि रोडवेज के पीछे स्थित उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की नीयत से चहारदीवारी का निर्माण करा रहे हैं। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। चोचकपुर के पवन खरवार ने कहा कि वर्ष 2015 तक खरवार जाति का एसटी का प्रमाणपत्र बना। उसके बाद से अब नहीं बन रहा है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भिखईपुर के दिव्यांग रामविजय चौहान ने कहा कि जखनिया एसडीएम ने दिव्यांगों को 300 कंबल देने का वादा किया था लेकिन उन्होंने केवल 100 कंबल ही वितरित किए। साथ ही मेरा अपमान भी किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव आदि मौजूद रहे।