{"_id":"580ba6364f1c1b453d7042ed","slug":"ma-ansari-inter-college-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज ओवरआल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज ओवरआल चैंपियनशिप
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़गांवा स्थित श्री कृष्ण इंटर कालेज के परिसर में आयोजित 68वां जनपदीय शिक्षा युवक समारोह शनिवार को संपन्न हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में डा. एमए अंसारी इंटर कालेज ने ओवरआल चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया।
डॉ. एमए अंसारी इंटर कालेज यूसुफपुर के सीनियर बालक वर्ग में राजकुमार ने ऊंची कूद, त्रिकूद एवं जैवलिन थ्रो में व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। जूनियर बालक वर्ग में इसी विद्यालय के बृजेश कुमार यादव ने लंबी कूद, त्रिकूद एवं जैवलिन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में इसी कॉलेज के अंगद कुमार भारती 100, 200 मीटर एवं लंबी कूद में व्यक्तिगत चैंपियन बने। सीनियर बालिका वर्ग में रीना कनौजिया एवं सपना वर्मा ने बाजी मारी। सब जूनियर बालिका वर्ग में पायल चौहान 100 एवं 200 मीटर दौड में चैंपियन बनी।
विद्यालय स्तर की चैंपियनशिप में सीनियर बालक वर्ग में डा. एमए अंसारी इंटर कालेज पहले, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद दूसरे, जूनियर बालक वर्ग में इंटर कालेज करंडा प्रथम, डा. एमए अंसारी इंटर कालेज द्वितीय तथा सब जूनियर बालक वर्ग में डा. एमए अंसारी इंटर कालेज यूसुफपुर पहले एवं देवशरण इंटर कालेज को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में डा. एमए अंसारी इंटर कालेज प्रथम, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज द्वितीय रहा।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय राम आजाद ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
इस मौके पर ओमकारनाथ राय, संजय श्रीवास्तव, अरूण कुमार राय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव सुभानुल्लाह खान, लालबहादुर यादव, डा. व्यासमुनि राय, सुदामा विश्वकर्मा, शैलेंद्र यादव, लक्ष्मन यादव, गजाधर शर्मा गंगेश, रघुवर यादव, भगवती शर्मा आदि उपस्थित थे। विद्यालय के प्रबंधक विजय नारायण राय एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार राय ने आभार जताया।