फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MA 1st Year Hindi Entrance Exam Result Declared

एमए प्रथम वर्ष हिंदी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Mon, 08 Nov 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
MA 1st Year Hindi Entrance Exam Result Declared
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एमए प्रथम वर्ष हिंदी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव सिंह ने सोमवार को दिन में जारी किया। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कंचन ने 200 पूर्णांक के सापेक्ष भारांक सहित 185 अंक प्राप्त करते हुए सर्वोच्च अंक हासिल किया है। विनीता कुमारी 183 अंक के साथ द्वितीय एवं प्रीति यादव ने 179 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी विभागाध्यक्ष ने बताया कि नौ से 11 नवंबर तक हिंदी विभाग में सुबह 10.30 से अपराह्न दो बजे के बीच असिस्टेंट प्रोफेसर लालचंद पाल, विपिन कुमार, डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ संजय कुमार राय द्वारा चयनितों की काउंसिलिंग की जाएगी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से इतर स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं टीसी के साथ माइग्रेशन अनिवार्य रूप से जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed