फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lyrics-bomb left by acclamation Kavanria

बोल-बम का जयघोष करते हुए रवाना हुए कावंरिए

Mon, 17 Aug 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 17 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lyrics-bomb left by acclamation Kavanria
सावन के तीसरे  सोमवार को देवाधिदेव का जलाभिषेक करने के लिए शहर में  रविवार को कावंरियों की भीड़ उमड़ी। ददरीघाट और चीतनाथ घाट पर गंगा स्नान  करने के बाद कावंरिए पद यात्रा करते हुए महाहर धाम को रवाना हुए। इस
विज्ञापन


दौरान  उनके द्वारा बोलबम और हर-हर महादेव का जयघोष किए जाने से आसपास का माहौल पूरी  तरह से शिवमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर बाद से पैदल तथा निजी वाहनों से  कावंरियों के शहर में आने का सिलसिला शुरु हो गया। जैसे-जैसे दिन ढलता गया,  वैसे-वैसे कावंरियों की संख्या में इजाफा भी होता गया। शाम पांच बजे तक शहर में चारों तरफ
विज्ञापन
विज्ञापन


कावंरिया दिखाई देने लगे।  विभिन्न  ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ कावंरिया प्राइवेट वाहनों से तो कुछ निजी साधन से आए थे। पहले कावंरिए मिश्रबाजार में रुके। इसके बाद  दर्जनों की संख्या में सजी पूजा सामग्री की दूकानों से कावंर, लुटिया

सहित  अन्य पूजा के सामानों की खरीदारी की। इसके बाद गंगा घाटों के लिए रवाना  हुए। कावंरियों की सबसे ज्यादा भीड़ ददरीघाट और चीतनाथ घाट पर रही। घाटों  पर भोले के भक्तों ने गंगा स्नान के बाद पूजन-अर्चन किया। इसके बाद


कावंर  में जल लेकर पदयात्रा करते हुए जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर मरदह के  महाहर धाम के लिए रवाना हुए। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मेले  जैसी स्थिति बनी रही।   कांवरियों की भीड़ के चलते गाजीपुर-मऊ मार्ग

पर पूरी रात वाहनों की रफ्तार धीमी रही। देर रात तक गंगा  स्नान के बाद कावंरियों के रवाना होने का क्रम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed