फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lucknow will be easy ride

आसान हो जाएगा लखनऊ का सफर

Sat, 03 Jan 2015 11:12 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 03 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lucknow will be easy ride
जिले के  लोगों के लिए खुशखबरी है। बस कुछ दिनों के इंतजार के बाद छपरा से सिटी रेलवे स्टेशन होते हुए लखनऊ तक नई ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। शनिवार को जनता से सीधा संवाद करते हुए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि मौसम साफ होते ही जिले के लोगों की बहुप्रतीक्षित इस मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन



शहर के नखास मुहल्ले में आमजन एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के बाद भाजपा के नगर अध्यक्ष अर्जुन सेठ के आवास पर मनोज सिन्हा ने रेल परियोजनाओं के विकास एवं विस्तार की बात करते हुए कहा कि सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिए 7 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जिले के प्रत्येक स्टेशन को 2 से 3 करोड़ रुपये विकास कार्य के लिए स्वीकृत हो चुके है।
विज्ञापन


बक्सर से मुगलसराय डेमू ट्रेन का संचालन भी मौसम साफ होने पर प्रारंभ कर दिया जाएगा। गाजीपुर घाट पर कोल्डस्टोरोज निर्माण की बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे पूर्वांचल के विकास के लिए एजेंडा तय कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पूरे देश में सड़क निर्माण के लिए 223 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही काम प्रारंभ हो जाएगा। एनएच-29 पर उनके लोकसभा क्षेत्र में सिधौना से मटेहूं तक 58 करोड़ का स्वीकृत कार्य 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि फरवरी में केंद्र सरकार की ओर से जिले में विकलांगों का शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे जिले के विकलांगों को उपकरण वितरित किया जाएगा।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री सुनील सिंह, रोहिणी कुमार, कुंवरबहादुर सिंह, निरगुण केशरी, गिरजाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, राजा गजनफर अली, गजराज सिंह, कालिका कुशवाहा, गुरुचरण बिंद, ओपेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, विजयशंकर वर्मा आदि उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed