फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lt Governor Manoj Sinha paid obeisance in temples

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंदिरों में मत्था टेका

Fri, 25 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Lt Governor Manoj Sinha paid obeisance in temples
गहमर स्थित कामख्या धाम मंदिर में दर्शन-पूजन करते जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई/सुहवल। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को गहमर स्थित कामाख्या धाम सहित क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में मत्था टेका। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। मंदिरों को फूल-मालाओं से सजाया गया था।
विज्ञापन

उनका काफिला दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर मां कामाख्या धाम पहुंचा। छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा की। पूजन-अर्चन करने के बाद वे यहां से 3 बजे ऋरवाना हो गए। उन्होेंने गहमर के राम अवध सिंह से उनकी कुशलक्षेम पूछी। परीक्षित सिंह, मनीष सिंह बिट्टू, विष्णु प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, अविनाश जयसवाल, हरिओम सिंह, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, बेचन कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा साथ रहे। वहां से वे सैयदराजा से जमानियां होते हुए बेटावर पहुंचे और बाबा महेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और चंडी माता मंदिर दर्शन पूजन किया? उन्होंने रेवतीपुर स्थित मां भगवती देवी मंदिर में उन्होंने दर्शन पूजन किया। रेवतीपुर से पकड़ी, डेढगावां होते हुए सुहवल पहुंचे और महादेवा शिवाला में दर्शनपूजन किया। वहां से कालूपुर, मेदिनीपुर होते हुए जिला मुख्यालय की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed