फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lover couple's wedding in police station ghazipur

दिवाली की रात रंगे हाथ कपड़े गए प्रेमी युगल, पुलिस ने किया ये काम जिंदगी भर लेंगे नाम

Tue, 29 Oct 2019 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Oct 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Lover couple's wedding in police station ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : social media
यूपी के गाजीपुर जिले में दिवाली की रात प्रेमी युगल रंगे हाथ कपड़े गए। इसके बाद पुलिस ने जो किया वह चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला मरदह थाना क्षेत्र का है। रंगे हाथ पकड़े जाने पर पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर शादी तके लिए राजी किया। इस शादी के गवाह बने दर्जनों लोगों ने वर-वधू को सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अशोक पुत्री 20 वर्षीय प्रीति की शादियाबाद थाना क्षेत्र के रामजीत चौहान के पुत्र 22 वर्षीय सूरज चौहान से एक वर्ष प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसी क्रम में दीपावली की रात रविवार को सूरज चौहान प्रेमिका से मिलने उसके गांव आ गया। इसकी भनक लगते ही गांव वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाना लाई। पुलिस ने युवक और युवती के परिवार वालों को बातचीत कर शादी के लिए राजी किया। इसके बाद सोमवार को बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर में स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से दोनों की शादी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक चौहान, रामजीत चौहान, शैलेश कुमार, मनीष सिंह, शिवराम चौहान, प्रभाकर चौहान, योगेंद्र यादव, राजेश चौहान, सूरज चौहान, चतुर्भुज चौबे, राकेश यादव, पप्पू भट्ठ, विनोद यादव, बृजेश यादव, दिनेश चौहान, संतोष चौबे आदि इस शादी का साक्षी बनते हुए वर-वधू को आशीर्वाद दिया। लोगों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed