फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lover consumed poison doorstep girlfriend house in ghazipur family members watching writhing pain

UP : प्रेमिका के घर की चाैखट पर प्रेमी ने खाया जहर, तड़पता देखती रही 2 बच्चों की मां; अस्पताल तक नहीं पहुंचाया

Sat, 04 Jan 2025 10:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 10:20 AM IST
सार

Ghazipur News : प्रेमिका दो बच्चों की मां है। चंदाैली निवासी किशोर प्रेमी उससे नए साल पर मिलने पहुंचा था लेकिन प्रेमिका ने इंकार कर दिया। किशोर की माैत के बाद उसके चाचा ने आरोप लगाया कि महिला ने उसको बुलाकर कुछ लोगों की मदद से जहर खिला दिया और तड़पता देखती रही।

विज्ञापन
Lover consumed poison doorstep girlfriend house in ghazipur family members watching writhing pain
आशुतोष राय की फाइल फोटो और उसके परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली से गाजीपुर आए किशोर प्रेमी ने महिला प्रेमिका से मुलाकात न होने पर क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान दे दी। बताया गया कि महिला ने मिलने से इंकार कर दिया था। वह रात भर उसके दरवाजे पर उसका इंतजार करता रहा। इधर, मृतक के चाचा ने आरोप लगाया कि महिला ने किशोर को बुलाकर कुछ लोगों की मदद से उसे जहर खिला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


चंदौली जनपद के थाना केदरवा अंतर्गत ककरेत गांव निवासी आशुतोष राय (15) का दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस के मुताबिक, दोनों के प्रेम की जानकारी दोनों के परिवारवालों को थी। मामले को लेकर पंचायत भी हो चुकी थी। 
विज्ञापन


नव वर्ष पर महिला से मिलने के लिए किशोर उसके घर पहुंच गया, लेकिन महिला ने उससे मिलने से इंकार कर दिया। किशोर पूरी रात महिला के दरवाजे पर इंतजार में खड़ा रहा और सुबह होने पर उसने जहर खा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर के चाचा सतीश राय ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि महिला ने खुद आशुतोष को बुलाया और कुछ लोगों के सहयोग से उसे जबरदस्ती जहर खिला दिया। हालत खराब होने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस किशोर को अचेतावस्था में जमानिया सदर अस्पताल ले गई। 


वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीती रात उसकी मौत हो गई। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि किशोर ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed