Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lord Shri Ram ate the leftover berries of Shabari.

Ghazipur News: भगवान श्री राम ने शबरी के खाए जूठे बेर

Tue, 03 Nov 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram ate the leftover berries of Shabari.
दुबिहा के संत खड़ेश्वरी बाबा रामलीला मंच पर  शबरी मिलन का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
बाजार स्थित संत खड़ेश्वरी बाबा रामलीला मंच पर सोमवार को शबरी से भगवान श्रीराम के मिलन, शरद ऋतु का वर्णन तथा रावण-अंगद संवाद की रामलीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम राय ने बताया कि रामलीला के मंचन के क्रम में भगवान श्रीराम और माता शबरी के मिलन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। भगवान श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा में वर्षों से भक्ति और श्रद्धा के साथ जीवन व्यतीत कर रही शबरी का भावपूर्ण अभिनय दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। प्रभु श्रीराम के प्रति शबरी की अटूट आस्था, प्रेम और समर्पण को कलाकारों ने जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। शबरी के जूठे बेर प्रेमपूर्वक ग्रहण करने के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद शरद वर्णन की लीला का मंचन हुआ। शरद ऋतु की प्राकृतिक सुंदरता, वातावरण की शीतलता और प्रकृति के मनोहारी स्वरूप का वर्णन कलाकारों ने अपने संवादों के माध्यम से किया। इस प्रसंग ने रामलीला के वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।
विज्ञापन

रामलीला के अगले प्रसंग में रावण-अंगद संवाद का प्रभावशाली मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के दूत के रूप में लंका पहुंचे अंगद ने रावण को माता सीता को सम्मानपूर्वक वापस लौटाकर प्रभु श्रीराम की शरण में आने का संदेश दिया। रावण के अहंकार और अंगद की निर्भीकता के बीच हुए संवाद को कलाकारों ने शानदार ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगद के दृढ़ संकल्प, वीरता और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट निष्ठा ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। वहीं रावण के अहंकारपूर्ण व्यवहार और अंगद के निर्भीक जवाबों ने दर्शकों को रोमांचित किया। रामलीला के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों से रामायण के आदर्शों, भक्ति, धर्म, सत्य और मर्यादा का संदेश दिया। मंचन के दौरान दर्शक भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे और पूरा रामलीला परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed