फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lord Shri Chitragupta worshiped after makeup

श्रृंगार के बाद हुआ भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन

Sun, 07 Nov 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Chitragupta worshiped after makeup
गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की ओर से वार्षिक सार्वजनिक श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार की शाम श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में किया गया। भगवान श्री चित्रगुप्त का श्रृंगार करने के बाद उनकी पूजा कर्मकांडी ब्राह्मण लल्लू पाठक के नेतृत्व में ग्यारह ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर पीठाधीश्वर कपाली बाबा ने कहा कि श्री चित्रगुप्त महाराज को लेखनी का देवता माना जाता है। इसलिए इनकी पूजा का विशेष फल श्रद्धालुओं को मिलता है।
विज्ञापन

पूजन के बाद गायकों एवं कलाकारों ने झांकी एवं भजन प्रस्तुत किया। राम भक्त हनुमान, मां दुर्गा, काली के साथ भगवान शिव और मां गौरी के भव्य स्वरूपों की सुंदर झांकी का दर्शन श्रद्धालुओं को अयोध्या से आई मंडली ने कराया। इस अवसर पर संस्था की ओर से वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्रनाथ श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन श्रीवास्तव, डॉ. आरके सिन्हा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह को अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। गोपालजी शास्त्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, जनक कुशवाहा, सुरेश श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव, शिवशंकर सिन्हा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विभोर कुमार, प्रमोद सिन्हा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, सुनीलदत्त, संदीप श्रीवास्तव, भूपेंद्र, रवि श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed