फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lord's kitchen became the shelter of destitute elderly and poor children

प्रभु की रसोई बना बेसहारा बुजुर्गों और गरीब बच्चों का आसरा

Tue, 03 Aug 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Lord's kitchen became the shelter of destitute elderly and poor children
फतेउल्लाहपुर के हाला हरीहरपुर गांव में खुरपी केंद्र पर गरीबों के लिए नि:शुल्क भोजनालय। - फोटो : GHAZIPUR
फतेउल्लाहपुर के हाला हरिहरपुर गांव में खुरपी केंद्र पर गरीबों के लिए नि:शुल्क भोजनालय प्रभु की रसोई चल रही है। पिछले दो दिनों में यह रसोई आस-पास के बेसहारे बुजुर्गों, मजदूरों और गरीब बच्चों के लिए भोजन का आसरा बन गया है। केंद्र के संचालक सिद्धार्थ राय ने बताया कि यह भोजनालय शाम पांच बजे से सात बजे तक चलता है। लोग भोजन-कक्ष के बाहर से थाली लेकर पंगत में बैठते हैं और केंद्र से जुड़े लोग उनको भोजन कराने का काम करते हैं। भोजनालय हफ्ते में छह दिन चलेगा। सोमवार को रसोई बंद रखा जाएगा लेकिन पिछले सोमवार को भोजनालय को खुला था। अगले हफ्ते से यह व्यवस्था लागू होगी। बताया कि भोजनालय के लिए किसी से आर्थिक मदद नहीं ली जाती है। लोगों से दान में अनाज लिया जा रहा है। अब तक 30 क्विंटल चावल मिला है। पिछले रविवार को प्रभु की रसोई खुला है। दो दिनों में रोजाना 250 लोग को भोजन के लिए आ रहे हैं। इसमें से अधिकांश लोग बेसहारे बुजुर्ग, मजदूर और गरीब बच्चे हैं। भोजन में पोषक तत्वों को ख्याल रखा जाता है। लोगों को भरपेट पौष्टिक भोजन मिले यही उद्देश्य है। इस कार्य में लोगों को सहयोग मिल रहा है। कोई रसोई गैस तो कोई दोनों रसोइयों का वेतन देने के लिए तैयार है। सिद्धार्थ ने बताया कि पिछले मार्च में भारत यात्रा की थी। तभी प्रभु की रसोई खोलने का खयाल आया था। उस दौरान लोगों से एक मुट्ठी अनाज बिना किसी भेदभाव से प्रत्येक जाति और मजहब के लोगों से दान लिया गया था। उस अनाज को आज प्रभु की रसोई में लोगों के आशीर्वाद स्वरूप उपयोग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed