फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Long waiting in trains, bus fare increased by Rs 219

Ghazipur News: ट्रेनों में लंबी वेटिंग, 219 रुपये तक बढ़ा बसों का किराया

Wed, 30 Oct 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Long waiting in trains, bus fare increased by Rs 219
गाजीपुर। दिवाली और छठ में जहां स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाने के बाद भी सामान्य ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है। आरक्षित सीट के लिए लंबी प्रतिक्षा सूची है। इसका फायदा उठा कर निजी बस मालिकों ने अंधाधुंध बस का किराया बढ़ा दिया है। लखनऊ से गाजीपुर तक तीन से चार प्राइवेट बसें रोज जा रही हैं। उन्होंने किराया 219 रुपये तक बढ़ा दिया है। सीट की चाहत में लोग मनमाना भाड़ा भी खुशी खुशी दे रहे हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर से लखनऊ होते हुए दिल्ली रूट पर गिनी चुनी ही ट्रेनें हैं, जो ट्रेनें जाती भी हैं वो घूमकर जाती हैं। उधर, लखनऊ रूट पर परिवहन निगम भी लंबी दूरी के चलते बसें नहीं चला रही है। इसका लाभ निजी बस मालिक उठा रहे हैं। लंका से लखनऊ के लिए तीन-चार वातानुकूलित बसें चल रही हैं, इनका किराया करीब एक माह पहले 660 रुपये था, जो पिछले तीन-चार दिनों से बढ़ कर 879 रुपये हो गया है। वजह लंबी दूरी की ट्रेनों के आरक्षित कोच में यात्रियों को सीटें नहीं मिल पा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि त्योहारों में यात्रियों को सफर करने में दिक्कत न हो, इसके लिए विभिन्न त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


00000000

महत्वपूर्ण ट्रेनों में वेटिंग

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस : स्लीपर में 117 व थर्ड एसी में 125 वेटिंग

सुहेलदेव एक्सप्रेस : स्लीपर में 105 व थर्ड एसी में 66 वेटिंग लिस्ट

बांद्रा : आरक्षित कोच में 150 वेटिंग लिस्ट है।

कामायनी एक्सप्रेस : स्लीपर में 172 वेटिंग लिस्ट

0000000

यह स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं

रेलवे प्रशासन त्योहारों पर विशेष ट्रेनें चला रही हैं। 10 अक्तूबर से उधना-बरौनी, 6 अक्तूबर से आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी का संचालन किया जा रहा है। एक नवंबर से आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी का संचालन हो रहा है। वहीं वंदे भारत का संचालन 25 अक्तूबर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed