फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lok Sabha Election 70 percent votes Ghazipur were cast in 191 booths in 2019

Lok Sabha Election: गाजीपुर लोकसभा में 2019 में 191 बूथों पर पड़े थे 70 फीसदी से ज्यादा वोट

Wed, 01 May 2024 09:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अभिनव चतुर्वेदी, अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अभिनव चतुर्वेदी, अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 01 May 2024 09:19 PM IST
सार

Lok Sabha Election: बीते लोकसभा चुनाव में जिले में 58.48 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। इस दौरान कई बूथों पर मतदान को लेकर उत्साह कम दिखा था। वहीं दर्जनों मतदेय स्थल ऐसे थे जहां मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 70 percent votes Ghazipur were cast in 191 booths in 2019
Ghazipur Lok Sabha - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में गाजीपुर के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों मतदेय स्थलों पर मतदाताओं ने झूमकर मतदान किया था। इस दौरान 191 बूथ ऐसे थे जहां 70 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 

विज्ञापन


मतदान के मामले में सैदपुर विधानसभा क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय अलायचक बूथ सबसे आगे रहा। यहां 499 पुरुष एवं 444 महिला संग 943 मतदाताओं में 480 पुरुष एवं 349 महिलाओं सहित 829 यानी 87.91 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।
विज्ञापन


इस बार गाजीपुर में सातवें व अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा। चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग की तरफ से तमाम जतन किए जा रहे हैं। विविध कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के आम चुनाव में जहूराबाद विस के प्रा.पा. कुसहा (डेहमा) में 424 में 365 लोगों ने मतदान किया था। इसी तरह जंगीपुर विस के मलिकनाथपुर में 399 में 341 लोगों ने मतदान किया था। जमानिया विस के प्राथमिक पाठशाला सैदाबाद (पू.छोर) में 499 पुरुष एवं 438 महिला सहित 937 में 781 लोगों ने वोट डाले। वहीं प्राथमिक पाठशाला सैदाबाद (प.छोर) के बूथ पर 81.25 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed