Satta Ka Sangram: गाजीपुर में चाय पर चर्चा, मतदाताओं ने कहा- विकास की है लड़ाई; जो काम करेगा वही जीतेगा
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ सोमवार को गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। इस दौरान सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं ने अपनी बात रखी।
विस्तार
चाय पर चर्चा के दौरान चाय की चुस्की लेते हुए अभिनव कहते हैं कि 2019 से अभी तक जिले में कहीं भी कोई काम नहीं हुआ और न ही सांसद कभी किसी के यहां आते-जाते हैं। लापता सांसद जनता ने नाम ही रख दिया है। कहा कि 2014 से 2019 तक मनोज सिन्हा के कार्यकाल में तमाम काम हुए। 23 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं उन्होंने अपने कार्यकाल में कराईं।
मजबूती से खड़ी है भाजपा सरकार
ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता बहुत मजबूती से खड़ी है। कल्याण सिंह के बाद बीच में गैप हो गया था। अब उसके बाद भाजपा के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की गंगा बही है। भाजपा सरकार ने आधी आबादी को सड़क पर उतार दिया है। अब महिलाएं अपने अधिकार को समझने लगी हैं। वे अपने अधिकार के लिए लड़ने लगी हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगा। महिलाओं को भाजपा ने बोलना सीखा दिया। लोकतंत्र के मायने जानने लगी हैं। वे अपने हिसाब से वोट डालने लगी हैं। उनको पता है कि कहां वोट देंगी तो उन्हें फायदा मिलेगा।
विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा
'मनोज सिन्हा ने गाजीपुर को विकास की दिशा दिखाई'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.