{"_id":"65f6c96cf005c95ce0006e4f","slug":"lok-sabha-election-2024-ghazipur-election-officer-released-guidelines-for-election-2024-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: गाजीपुर में चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी, जानें- कितना कैश लेकर चल सकते हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: गाजीपुर में चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी, जानें- कितना कैश लेकर चल सकते हैं...
Sun, 17 Mar 2024 04:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 17 Mar 2024 04:14 PM IST
सार
Ghazipur Lok Sabha Election Guidelines : जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अधिक कैश लेकर न चलें।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर की जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने रायफल क्लब में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 16 मार्च 2024 से संपूर्ण जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। टीमें अनुपालन कराने में लगी है। उड़न दस्ता टीम सक्रिय है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि अधिक कैश लेकर न चलें। 50 हजार रुपये से ऊपर कैश लेकर चलने पर प्रॉपर डाक्यूमेंट दिखाने होंगे। दस लाख कैश किसी के पास से मिलने पर इनकम टैक्स विभाग को संदर्भित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी तरह आबकारी विभाग की भी टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि बढ़- चढ़ हिस्सा लें। एक जून को बूथ पर जरूर पहुंचे।
बिना वेरिफिकेशन न करें मैसेज फॉरवर्ड
एसपी ओमवीर सिंह ने रायफल क्लब में प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर होगी। बिना वेरिफिकेशन के कोई मैसेज न फॉरवर्ड करें। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के बाद जनपद में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा भ्रामक वीडियो होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।