{"_id":"6a5e7e06054c37049207d513","slug":"locks-hanging-on-community-and-pink-toilets-worth-rs-40-lakh-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156391-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 40 लाख रुपये के सामुदायिक व पिंक शौचालयों पर लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 40 लाख रुपये के सामुदायिक व पिंक शौचालयों पर लटके ताले
विज्ञापन
जंगीपुर में सामुदायिक शौचालय व पिंक शौचालय के गेट पर लटका ताला। संवाद
भड़सर। स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत जंगीपुर में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनाए गए सामुदायिक और पिंक शौचालय लोगों के किसी काम नहीं आ रहे हैं। देखरेख के अभाव में अधिकांश शौचालयों पर ताले लटके हैं, जिससे राहगीर, दुकानदार और मंडी में आने वाले व्यापारी खुले में शौच व पेशाब करने को मजबूर हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार में करीब 150 से अधिक दुकानें हैं। लोगों की सुविधा के लिए कृषि मंडी, निहालनगर वार्ड नंबर-3 तथा रा पोखरे के पास करीब 8 से 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक और पिंक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। इन शौचालयों पर कुल करीब 40 लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन अधिकांश समय इनमें ताला लटका रहता है।
सदर एसडीएम विनोद जोशी ने बताया कि सभी सामुदायिक एवं पिंक शौचालय प्रतिदिन खुलवाने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि जांच में लापरवाही मिली तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।