{"_id":"6a246b5c9e8241dab0047564","slug":"locks-hang-on-the-houses-surrounding-kamleshs-home-silence-prevails-in-the-lanes-even-on-the-third-day-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-153807-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कमलेश के आसपास के घरों पर लटके \nताले, तीसरे दिन भी गलियों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कमलेश के आसपास के घरों पर लटके ताले, तीसरे दिन भी गलियों में सन्नाटा
विज्ञापन
गोंडा देहाती गांव में मकानों के बंद पड़े दरवाजे व गली में पसरा सन्नाटा। संवाद
गाजीपुर। विनीत राय हत्याकांड का आरोपी व पुलिस मुठभेड़ में ढेर गोड़ा देहाती निवासी कमलेश चौधरी के मकान के आसपास के घरों में शनिवार को ताले लटके मिले। दोपहर में गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस की मुस्तैदी से पूरा गांव तीसरे दिन भी छावनी में तब्दील रहा। इधर, पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा पल-पल की रिपोर्ट लेने के साथ गतिविधियों की निगरानी भी की जाती रही।
दोपहर करीब एक बजे कड़ी व तीखी धूप के बावजूद सड़क पर जहां पुलिस टीम गोड़ा देहाती गांव के सड़क पर चहल कदमी करती दिखाई पड़ी। वहीं, मुठभेड़ में ढेर कमलेश चौधरी के आसपास के करीब तीन मकानों पर ताला लटका दिखा। यही नहीं गांव के विभिन्न गलियों में जाने वाले मार्ग पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
स्थिति यह थी कि अधिकांश घरों के दरवाजे बंद थे। बवाल व पथराव के बाद से गांव के लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करते दिखाई पड़े। हालांकि कुछ गलियों में छोटे बच्चे खेलते दिखाई पड़े। इधर, गायत्री माता मंदिर, प्राथमिक विद्यालय सहित तीन जगहों पर पुलिस की भारी मुस्तैदी दिखाई पड़ी। वहीं, एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा पल- पल की गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए गोड़ा देहाती गांव पहुंच रहे थे। यहीं नहीं वहां तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को दिशा-निर्देश देते दिखाई पड़े। देर शाम एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम भ्रमण करती दिखाई पड़ी।