फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Locks hang on Panchayat buildings; the 'village government' functions only on paper

Ghazipur News: पंचायत भवनों पर लटक रहे ताले कागजों में चल रही गांव की सरकार

Fri, 24 Apr 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Locks hang on Panchayat buildings; the 'village government' functions only on paper
पंचायत भवनों के पड़ताल की खबर में....बिरनो ब्लॉक के केलही ​स्थित पंचायत भवन में लटका ताला-संवाद
गाजीपुर। गांव में ही लोगों को जरूरी सुविधाएं मिले। इसके लिए जिले की 1238 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाए गए। वर्तमान में 50 फीसदी यानी 619 पंचायत भवनों पर ताले लटक रहे हैं। सिर्फ कागजों में गांव की सरकार चल रही है। पंचायत भवनों के बंद रहने से ग्रामीण प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए भटक रहे हैं। साथ ही विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये से पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को सहूलियत मिल सके। उनका आय, जाति, निवास, मृत्यु सहित अन्य प्रमाण-पत्र स्थानीय स्तर पर ही बन जाएं। उन्हें ब्लॉक व तहसील का चक्कर न लगाना पड़े। लेकिन, पंचायत भवनों के बंद रहने के कारण इस उद्देश्य पर पलीता लग रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से गांवों को सशक्त व हाईटेक बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाया गया है। ग्रामीणों को जरूरी अभिलेखों के लिए ब्लॉक व तहसील का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए पंचायत सहायकों की नियुक्ति भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सहायकों को पंचायत भवन में बैठकर कार्य पूरा करना है। दूसरी तरफ पंचायती राज विभाग की दलील है कि वर्तमान में पंचायत सहायकों की ड्यूटी फार्मर रजिस्ट्री में लगी है। इसलिए पंचायत भवन बंद चल रहे हैं। पंचायत भवनों के बंद रहने के कारण ग्रामीणों को 5 से 18 किलोमीटर दूर ब्लॉक व तहसील जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed